Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन 17e भारत में लॉन्च:48MP फ्यूजन कैमरा और A19 चिपसेट, M4 प्रोसेसर वाला अपडेटेड आईपैड एयर भी पेश

    3 hours ago

    1

    0

    टेक कंपनी एपल ने आज 2 मार्च को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपनी अपडेटेड 17 सीरीज में सबसे सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। आईफोन 16e के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं, जैसे- लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा, बेहतर मजबूती, मैग्सेफ सपोर्ट और बेस वैरिएंट में स्टोरेज को दोगुना यानी 256GB कर दिया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है। आईफोन 17e और आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है। आईफोन 17e की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है, जिसकी वजह संभवतः मेमोरी चिप्स की कमी है। पिछले साल आईफोन 16e को 59,900 रुपए में लॉन्च किया गया था। हालांकि, 16e के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज थी, जबकि 17e के बेस मॉडल में 256GB मैमोरी दी गई है। दोनों डिवाइस को 4 मार्च शाम 7:45 बजे से बुक कर सकेंगे, जबकि सेल 11 मार्च से शुरू होगी। डिजाइन: 'मैट' फिनिश के साथ सिरेमिक शील्ड 2 की सेफ्टी आईफोन 17e के फ्रंट में सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रेच से 3 गुना ज्यादा सुरक्षा देता है। बैक पैनल पर मैट टेक्स्चर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह फिसलता नहीं है। इसमें पुराने मॉडल की तरह ही 'नॉच' डिजाइन बरकरार है। फोन में शॉर्टकट्स के लिए खास एक्शन बटन दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। यह 3 कलर- सॉफ्ट पिंक, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन्स: 48MP कैमरा और एप्पल इंटेलिजेंस
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे... वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बौखलाए PCB ने सुनाया तुगलकी फरमान? खिलाड़ियों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
    Next Article
    'ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा', बोले डोनाल्ड ट्रंप

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment