Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कासगंज में किया फ्लैग मार्च:नवरात्र-ईद सुरक्षा पर जोर, उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार देर शाम शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च चैत्र नवरात्रि और ईद उल फितर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान और पीएसी की एक कंपनी भी मौजूद रही। एसपी ने कासगंज शहर के संवेदनशील मोहल्लों, मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और चामुंडा देवी मंदिर परिसर का पैदल गश्त किया। इस दौरान, एसपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसपी ने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि खुराफात करने वाले और अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मंदिरों और आबादी क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की लगातार चेकिंग करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:कुशीनगर में कोर्ट ने 1.30 लाख का लगाया जुर्माना, 11 गवाहों के बयान पर ठहराया दोषी
    Next Article
    संभल में नहीं दिखा ईद का चांद:रमज़ान के 30 रोजे पूरे कर 21 मार्च को मनेगी ईद-उल-फ़ित्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment