Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट का उदघाटन कल:पीएम मोदी बटन दबाएंगे, सुरक्षा में 7 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 300 CCTV से निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को गौतम बुद्ध नगर जिले में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन करेंगे। पीएम सुबह करीब 11:30 बजे टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू करेंगे। फिर दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के फेज-1 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में 2 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सात हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पीएम का चार स्तर का सुरक्षा घेरा होगा। पहली लेयर में एसपीजी कमांडो होंगे। दूसरी लेयर में आरएएफ, पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल शामिल होंगे। तीसरी लेयर पीएसी की होगी। चौथी लेकर पुलिस की होगी। जिसमें करीब 7 हजार पुलिसकर्मी होंगे। एसपीजी बिना पहचान पत्र के किसी को अंदर नहीं जाने देगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया गया है। यह दिल्ली-NCR क्षेत्र के लिए दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट से 20 अप्रैल के बाद उड़ान शुरू करने की तैयारी है। ये एयरपोर्ट NCR को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। दिल्ली-NCR से सीधी और तेज कनेक्टिविटी नोएडा में यातायात को नई रफ्तार देने के लिए चिल्ला रोड से सेक्टर-94 तक 1.8 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग बन रहा है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने 150 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। यह मार्ग दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा और सेक्टर-18 तथा फिल्म सिटी के भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगा। यह परियोजना न सिर्फ NCR की भीड़ को कम करेगी। बल्कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देगी। उद्घाटन से पहले एसपीजी करेंगी जांच पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को ही सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। देर रात तक चली बैठक के बाद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले एसपीजी और केंद्रीय एजेंसियां पूरे क्षेत्र में व्यवस्था जांचेंगी। एयरपोर्ट के आसपास की इमारतों पर भी हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। 300 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों पर निगरानी रखने के लिए 300 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जनसभा स्थल पर कुछ पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में तैनात किए जाऐंगे। 10 आईपीएस, 10 पीएसी कंपनी और 2 कंपनी आरएएफ तैनात सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अन्य जिलों की पुलिस भी तैनात रहेगी। इसके लिए अन्य जिलों से करीब 10 आईपीएस को बुलाया गया है। अलग-अलग टीम की बात करे तो 7 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 10 पीएसी कंपनी, 2 कंपनी आरएएफ को सुरक्षा घेरे में शामिल किया गया है। नोएडा एक्सप्रेस पर वीवीआईपी मूवमेंट की निगरानी आईएसटीएमएस से की जाएगी। सभी टीम अलर्ट मोड पर रहेंगी। 16 अस्पताल रहेंगे अलर्ट कार्यक्रम में किसी प्रकार की घटना के लिए तुरंत इंमरजेंसी सेवा मिलेगी। आसपास के निजी और सरकारी को मिलाकर 16 अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए है। एंबुलेंस और डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ भी अलर्ट मोड पर रहेंगे। ये खबर भी पढ़िए- बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी, आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कार ने 4 लोगों को उड़ाया, VIDEO:5 फीट दूर गिरा युवक, पिकअप में टकराने के बाद कार लेकर भागा ड्राइवर
    Next Article
    चांदपुर में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:शव लेकर 5 घंटे जाम लगाया, हत्या का आरोप; पुलिस ने गिरफ्तारी का दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment