Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम टॉप पर:4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल जीते; जरीन-लवलीना के नाम ब्रॉन्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मंगोलिया में हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला टीम ने टॉप किया। टीम ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 10 मेडल जीते। टीम की हर खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटी। कोच सैंटियागो निवा की अगुआई में मीनाक्षी (48kg), प्रीति (54kg), प्रिया (60kg) और अरुंधति (70kg) ने गोल्ड जीते। मीनाक्षी ने पहले गोल्ड दिलाया मीनाक्षी ने मंगोलिया की नोमुंदारी एन्ख-अमगालन को 5-0 से हराकर पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद प्रीति ने चीनी ताइपे की तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन हुआंग शियाओ-वेन को 5-0 से हराया। प्रीति ने टोक्यो ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हुआंग के खिलाफ दबदबा बनाए रखा। वहीं, प्रिया घनघास ने नॉर्थ कोरिया की वोन उन-ग्योंग को 3-0 से हराकर गोल्ड जीता। अरुंधति चौधरी ने कजाकिस्तान की बाकित सेइदीश को 4-1 से हराकर भारत के लिए चौथा गोल्ड जीता। चारों भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल जीतकर टॉप पोडियम हासिल किया। 57 KG के फाइनल में जैसमीन 57kg फाइनल में भारत को झटका लगा। जैसमीन लांबोरिया को थाईलैंड की पुनरावी रूएनरोस ने 5-0 से हराया। अल्फिया पठान (80+kg) ने सिल्वर मेडल जीता, लेकिन फाइनल में कजाकिस्तान की दीना इस्लामबेकोवा से 0-5 से हार गईं। वह जैसमीन के साथ दूसरी भारतीय रहीं जिन्हें सिल्वर मिला। जरीन-लवलीना के नाम ब्रॉन्ज इससे पहले हफ्ते में निकहत जरीन (54kg), अंकुशिता बोरों (65kg), लवलीना बोरगोहेन (75kg) और पूजा रानी (80kg) ने सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। कुछ वेट कैटेगरी में कम खिलाड़ियों की वजह से लवलीना, पूजा और अल्फिया को केवल भाग लेने पर ही मेडल मिल गया। पुरुष वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (48kg) और सचिन सिवाच (60kg) शुक्रवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बेटी की शादी के लिए नहीं मिले सिलेंडर:पिता ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, तब मिला आश्वासन
    Next Article
    'मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3-6 महीने बचे थे'; युवराज सिंह ने कैंसर से जूझने पर बताया डॉक्टर ने दिया था क्या जवाब

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment