Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन गेम्स-भारत को पहला गोल्ड मेडल:भारतीय पुरुष टीम 4X100 स्वीमिंग के फाइनल में, महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टरफाइनल में बाहर

    13 hours ago

    1

    0

    एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ भारत के 7 मेडल हो गए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं, भारतीय महिला बैडमिंटन टीम मेडल रेस से बाहर हो गई। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान ने भारत को 3-1 से हराया। डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, उन्नति हुड्‌डा और तन्वी शर्मा अपने-अपने मैच हार गईं। त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने जीत दर्ज की। लेकिन, यह जीत सेमीफाइनल पहुंचने के लिए काफी नहीं थी। 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के मिक्स्ड टीम इवेंट में एलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने की भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही और मेडल चूक गई। कराते मेंस में 84kg वेट कैटेगरी में चेतन भट्ट ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गए। स्वीमिंग में भारतीय टीम मेंस 4x100 मीटर मेडले रिले के फाइनल में पहुंची। कबड्‌डी में भारतीय पुरुष कबड्‌डी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विमेंस टेबल टेनिस टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। महिला क्रिकेट: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने हैं। निशिन के कोरेगी स्पोर्ट्स पार्क में मंगलवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली
    Next Article
    भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से पीटा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment