Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर घर पहुंचीं दीप्ति शर्मा:आगरा में मां ने कढ़ी-चावल बनाकर खिलाया, हनुमान मंदिर में पूजा कर बेंगलुरु रवाना

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अपने घर पहुंची। एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद अवधपुरी स्थित घर पहुंचते ही परिवार ने मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया। लंबे समय बाद बेटी के घर आने पर मां सुशीला शर्मा ने उनकी पसंदीदा कढ़ी-चावल बनाए। मां के हाथ का खाना खाकर दीप्ति ने परिवार के साथ पुरानी यादें ताजा कीं। परिवार के साथ बिताया यह समय उनके लिए खास रहा। भाई और कोच सुमित शर्मा समेत परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने एशियाई खेलों की जीत के अनुभव साझा किए। दीप्ति ने कहा कि देश के लिए गोल्ड जीतने का आनंद सबसे अलग होता है। इस दौरान आगे की क्रिकेट तैयारियों और आने वाले टूर्नामेंट को लेकर भी चर्चा हुई। भांजी के जन्मदिन पर घर में दोहरा जश्न 27 सितंबर को दीप्ति जब घर पहुंचीं, उसी दिन उनकी बड़ी बहन प्रगति की बेटी राधा का जन्मदिन भी था। ऐसे में परिवार में दोहरी खुशी का माहौल रहा। एक तरफ भांजी का जन्मदिन मनाया गया, वहीं दूसरी ओर कॉलोनी के लोगों ने दीप्ति का स्वागत और सम्मान किया। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। सभी ने उनके आगे भी शानदार प्रदर्शन की कामना की। हर बड़े टूर्नामेंट से पहले मंदिर में दर्शन 29 सितंबर को बेंगलुरु रवाना होने से पहले दीप्ति घर के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। वह हनुमान जी की अनन्य भक्त हैं और बड़े टूर्नामेंट से पहले मंदिर में दर्शन करती हैं। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर में मौजूद लोगों ने भी दीप्ति को बधाई दी और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद वह बेंगलुरु के लिए रवाना हो गईं। एशियन गेम्स में 7 विकेट, एशिया कप में 14 विकेट दीप्ति ने हाल के टूर्नामेंट में गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया है। एशियाई खेलों में उन्होंने 7 विकेट लिए, जबकि एशिया कप में 14 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। गोल्ड मेडल जीतने के बाद आगरा में मिला यह छोटा सा ब्रेक उनके लिए परिवार के साथ जुड़ने का मौका रहा। मां के हाथ का खाना, भांजी का जन्मदिन, परिवार का साथ और बजरंगबली के दर्शन ने इस प्रवास को खास बना दिया। अब जिम्बाब्वे दौरे की तैयारी दीप्ति अब भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के कैंप के लिए बेंगलुरु गई हैं। भारत का जिम्बाब्वे दौरा 16 अक्टूबर से शुरू होना है। दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। तीनों टी-20 मैच रायपुर में, जबकि तीनों वनडे मैच वडोदरा में खेले जाएंगे। कैंप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी। इस दौरे में भी दीप्ति टीम की अहम खिलाड़ियों में शामिल रहेंगी। अब पढ़िए दीप्ति शर्मा के बारे में... जिद करके स्टेडियम जाती थीं दीप्ति दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेला करते थे और हर दिन स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे। उन्हें देखकर दीप्ति की भी क्रिकेट में रुचि बढ़ी। शुरुआत में वह घर पर ही भाई से ट्रेनिंग लेने लगीं। इसके बाद जब भाई स्टेडियम जाते, तो दीप्ति भी जिद करके उनके साथ जाने लगीं। हालांकि, स्टेडियम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता था। ऐसे में वह किनारे बैठकर घंटों नेट प्रैक्टिस देखती रहती थीं। जब बॉल सीधे स्टंप पर जा लगी एक दिन दीप्ति अपने भाई के साथ आगरा की एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचीं। वह किनारे बैठकर बाकी खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस करते हुए देख रही थीं। तभी एक शॉट लगने के बाद गेंद दीप्ति के पास आकर गिरी। दीप्ति ने गेंद उठाई और करीब 50 मीटर दूर खड़े स्टंप की तरफ फेंकी। गेंद सीधे स्टंप पर लगी और गिल्ली उड़ गई। दूर खड़ी सिलेक्टर हेमलता काला ने यह पूरा नजारा देख लिया। काला समझ गईं कि इस लड़की में क्रिकेट की खास प्रतिभा है और इसे भारतीय टीम तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने दीप्ति का नाम रिकमेंड किया। हेमलता काला खुद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। दीप्ति को यूपी पुलिस में डीएसपी पद मिला था 2 साल पहले दीप्ति को यूपी पुलिस में डीएसपी पद मिला था। एशियन कप में शानदार जीत पर योगी सरकार ने तीन करोड़ की धनराशि भी दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप्ति को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया था। दीप्ति ने चीन में हुए एशियन गेम्स में महिला क्रिकेटर स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया था। 2023 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम के साथ रजत पदक जीता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक से भिड़ी डिजायर-बोलेरो से टकराई, मां-बेटे की मौत:बलरामपुर के चीनी मिल मैनेजर डायलिसिस कराने लखनऊ जा रहे थे, बहू गंभीर घायल
    Next Article
    सीतापुर के 8 मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी:2 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित, ड्रोन से घरों की निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment