Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा-फिरोजाबाद सीमा पर दो डंपरों में भिड़ंत:हादसे में दो ड्राइवरों की मौत, दो कंडक्टर गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    एटा और फिरोजाबाद जिले की सीमा पर इसौली चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर दो डंपरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों डंपरों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के नजदीक हुई यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के तुरंत बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। आग की लपटों में घिरकर गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सकरौली और रजावली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे एटा-टूंडला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। पुलिस द्वारा एटा की तरफ से आने वाले वाहनों को इसौली चौराहे से डायवर्ट किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दोनों डंपर आर.एस. उपाध्याय के थे। एक डंपर टूंडला से एटा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा डंपर एटा से आगरा की तरफ जा रहा था। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है और दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुड फ्राइडे पर मेथोडिस्ट चर्च में उमड़ी भीड़:पास्टर ने मानवता और त्याग का संदेश दिया
    Next Article
    बरेली में 7 लाख की अफीम के साथ युवक गिरफ्तार:जल्दी पैसा कमाने के लालच में फंसा किसान, एक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment