Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा के प्राचीन शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे:महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, सुरक्षा चाक-चौबंद

    16 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एटा जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बागवाला थाना क्षेत्र के परसोन स्थित प्राचीन शिवालय में हजारों शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सिटी कृतिका सिंह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं और मौके पर मौजूद हैं। देखें, 9 तस्वीरें… स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर वर्षों पुराना है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता है कि महर्षि परशुराम ने यहां तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए थे। इस प्राचीन मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी बताया जाता है, जहां भीम ने घंटा चढ़ाया था और भगवान शिव की आराधना की थी। मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों और घंटे की ध्वनि से गूंज रहा है। शिव भक्त अपने हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई स्थानों पर शिव भक्तों द्वारा भंडारों का भी आयोजन किया गया है। शिव भक्त गौरव सोलंकी ने बताया कि यह एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां हजारों की संख्या में भक्त पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने आते हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि अब तक दस हजार से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं और करीब दो किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्तों की भगवान शिव में गहरी आस्था है और ऐसी मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने जा रहे हिंदूवादी नेता को खदेड़ा:महाशिवरात्रि पर कलश में गोमूत्र लेकर पहुंचे, पुलिस खींचते हुए ले गई
    Next Article
    33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ:नौ ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment