Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 24 घंटे बिजली गुल, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:सैकड़ों लोग बिजली घर पहुंचे, नारेबाजी कर पुलिस के आश्वासन पर लौटे

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले की घनी कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज सैकड़ों महिला-पुरुषों और युवाओं ने शुक्रवार देर रात ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के आश्वासन पर सभी लोग वापस लौट गए। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिसके कारण घरों में पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। इसी बात से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया। शहीद बाली गली, पीपल अड्डा, शीतलपुर, शिवसिंहपुर और अशोक विहार कॉलोनी सहित लगभग 500 घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। यह व्यवधान तेज आंधी के कारण हुआ बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी शेखर ने बताया, "24 घंटे से बिजली गुल है और घरों में बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग का कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। हम अपनी समस्या का समाधान करवाने आए हैं।" एक अन्य महिला, रेनू ने कहा, "गुरुवार शाम 7 बजे से लाइट नहीं है। छोटे बच्चे प्यासे हैं और गर्मी से सभी परेशान हैं। अधिकारी हमारे फोन नहीं उठा रहे हैं।" राकेश शर्मा ने बताया कि 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है और 100 से अधिक लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले शहर से जुड़ी बिजली आपूर्ति अब देहात से जोड़ दी गई है, जिसके कारण मनमर्जी से सप्लाई बंद कर दी जाती है। लोग अपनी शिकायत लेकर यहां पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:पड़ोसी युवक ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    गाय और प्राकृतिक कृषि समृद्धि का आधार:चित्रकूट में श्याम बिहारी गुप्ता ने चित्रकूट से जहर मुक्त खेती का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment