Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में अनियंत्रित कार नाले में गिरी:दो बाइक सवार घायल, रेहड़ी को भी टक्कर मारी

    1 hour ago

    1

    0

    एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में आगरा रोड स्थित चुंगी पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अवागढ़ की ओर से आ रही कार अचानक बेकाबू हो गई। इसने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को रौंदते हुए नाले में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और कोतवाली नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में नगला समन गांव निवासी 60 वर्षीय रामनाथ पुत्र भरत सिंह शामिल हैं। वह एटा से अपनी बाइक पर दवा लेकर अपने गांव जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरे घायल जनपद मैनपुरी के गुटारा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय वीरेश पुत्र ब्रजमोहन हैं। वह अपनी बाइक से भादुरगढ़ गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया:छात्रों ने नाटिका, शपथ और संबोधन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Next Article
    ढाबे पर खाने में मक्खी निकलने पर मारपीट:संचालक ने कर्मचारियों के साथ 5 युवकों पर किया जानलेवा हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment