Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:डीएम के निर्देश पर जेसीबी और डंपर जब्त, तहसीलदार ने की छापेमारी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसीलदार संदीप सिंह ने नूंह खास गांव में रविवार देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खोदते हुए एक जेसीबी मशीन और एक डंपर जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस बल के साथ की गई। जब्त किए गए जेसीबी और डंपर को जलेसर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। यह अभियान जिलाधिकारी अरविंद सिंह के कड़े निर्देशों के बाद चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके निर्देशों के बाद से प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और जिले भर में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एटा की जलेसर, अलीगंज और एटा सदर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खनन माफियाओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार संदीप सिंह को अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने यह छापामार कार्रवाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गंगा में डूबकर युवक की मौत:तरबूज लेकर दूसरे किनारे से आ रहा था, अस्पताल में मृत घोषित
    Next Article
    मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई:460 वाहनों का चालान, 4 गाड़ियां सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment