Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बुजुर्ग की संदिग्थ मौत:एक महीने पहले शराब के पैसे को लेकर हुई थी मारपीट, मृत्यु का कारण जानने के लिए कराया पीएम

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला समन गांव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लगभग एक माह पहले शराब के पैसे न देने पर गांव के ही हाकिम सिंह और पुष्पेंद्र ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। फरवरी माह में हाकिम सिंह और पुष्पेंद्र ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने प्रेम सिंह के साथ मारपीट की, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर किया गया था। लगभग दस दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर वापस भेजा था। घर लौटने के कुछ समय बाद ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने किया मामला दर्ज और पोस्टमार्टम कराया परिजनों की सूचना पर कोतवाली देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि फरवरी माह में हुई मारपीट के बाद उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने बुजुर्ग को घर भेजा था, और गांव आने के बाद उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनारस के नेत्र रोगियों ने PM मोदी से की मांग:चित्रकूट जैसी नेत्र चिकित्सा सुविधा काशी में उपलब्ध हो
    Next Article
    महराजगंज में बिजली के पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत:सिर में गंभीर चोटें, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment