Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बोलेरो-बाइक भिड़ंत, दादी-नाती की मौत:छ छैना पुल के पास हुआ हादसा, कुरावली से लौट रहे थे घर

    3 hours ago

    2

    0

    एटा के मलावन थाना क्षेत्र में छ छैना पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दादी और नाती की मौत हो गई। बोलेरो कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े दोनों को देख राहगीरों ने तुरंत सेथरी चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामपुर घनश्यामपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा (27) और उनकी दादी सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार मेडिकल संचालक और दवाइयों के थोक व्यापारी थे। वह अपनी दादी को बाइक से कुरावली से घर वापस ला रहे थे। उनके घर में अखंड रामायण का आयोजन होना था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त स्प्लेंडर बाइक और बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कृष्ण कुमार की शादी 2021 में हुई थी और उनकी दो साल की एक बेटी है। एक साथ दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चौकी प्रभारी निश्चल सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीआरपी का ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को नया प्लान:रेल मित्र बनेंगे ग्रामीण, घटना दुर्घटना की तत्काल मिलेगी सूचना
    Next Article
    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी तुड़वाई:देवरिया में लड़की के परिवार ने परेशान होकर युवक पर कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment