Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में मलावन पावर प्लांट में भूकंप बचाव मॉक ड्रिल:आपदा प्रबंधन टीम ने कर्मचारियों को दिया महत्वपूर्ण प्रशिक्षण

    5 hours ago

    1

    0

    एटा के मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना पावर प्लांट में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप से बचाव हेतु एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य प्लांट के सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना था। यह विशेष मॉक ड्रिल भूकंप, आग लगने और अन्य हादसों जैसी आपदाओं के दौरान सतर्कता और सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन एवं कार्मिकों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी। मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भूकंप आने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को बताया गया कि भूकंप के समय घबराएं नहीं, सुरक्षित स्थान पर शरण लें, भारी वस्तुओं से दूर रहें और सुरक्षित तरीके से खुले स्थान की ओर निकलें। इस अवसर पर जवाहर तापीय मलावन के महाप्रबंधक प्रेम धवन, कमांडेंट जसवीर सिंह, सहायक कमांडेंट अखिलेश चंद मिश्रा, एस.एस. मंडल, नारायण देव और मलावन थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। जिला आपदा विशेषज्ञ राणा प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार के महत्व पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा के समय जनहानि को न्यूनतम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। मॉक ड्रिल के दौरान पावर प्लांट के कार्मिकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का अनशन:प्रशासन से वार्ता हुई विफल, सीताराम भजन कर रहे कार्यकर्ता; भक्ति में लीन
    Next Article
    ICU में एडमिट अखिलेश दुबे की डायबिटीज बढ़ी:MRI रिपोर्ट अभी नहीं आई, 8 महीने से जेल में बंद हैं एडवोकेट, 7 दिनों तक हार्ट बीट होगी मॉनिटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment