Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में मशीनरी स्टोर से 3 लाख कैश-बैटरी चोरी:नकाबपोश चोर ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद

    1 hour ago

    2

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के पास स्थित रमेश मशीनरी स्टोर में लाखों की चोरी हुई है। नकाबपोश अज्ञात चोर ने कैश काउंटर से तीन लाख रुपये नकद और एक इनवर्टर बैटरी चुरा ली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। दुकानदार रमेश चंद्र पुत्र लेखराज ने सुबह दुकान खोलने पर गल्ले से नकदी गायब देखी। चोरी का संदेह होने पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर दुकान के अंदर घुसकर पहले भारी मशीनरी उठाने का प्रयास करता और फिर कैश काउंटर खंगालकर फरार होता दिख रहा है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी रमेश चंद्र की जीटी रोड, मोहल्ला कटरा स्थित यह मशीनरी स्टोर वर्षों पुरानी दुकान है। चोर ने यहां से तीन लाख रुपये नकद और इनवर्टर बैटरी चुराई है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु से BJP विधायक ने मंगवाया शव:विधायक योगेश शुक्ला ने कराया अंतिम संस्कार; लखनऊ से नौकरी का झांसा देकर ले जाया गया था
    Next Article
    प्रयागराज में बागेश्वर बाबा ने किया गंगा स्नान:श्री बड़े हनुमान मंदिर में टेका माथा, दर्शन के दौरान भावुक हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment