Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में रील बनाकर प्रेमी ने लगाई फांसी:कहा- घर मत आना, मेरी मां तुमसे अपना बेटा मांगेगी

    8 hours ago

    1

    0

    एटा के नथुआपुर में एक युवक ने 14 सेकेंड की रील बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवक के ताऊ के बेटे ने बताया कि राहुल दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। जानकारी के अनुसार मृतक ने जिस रस्सी से सुसाइड किया। उसी रस्सी से एक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी पोस्ट की थी। पोस्ट में कहा कि तुम घर मत आना, नहीं तो मां तुमसे अपना बेटा मांगेगी। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना घटनास्थल पर जांच के दौरान शव के पास मिले एक बैग से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान राहुल (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र इंस्पेक्टर सिंह, निवासी ग्राम नयागांव, थाना मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। आत्महत्या करने से पहले बनाई थी रील परिजनों के मुताबिक मृतक दिसंबर में गांव धूवइया गांव आया था फिर चार दिन रुक कर चला गया। उसके बाद दिल्ली चला गया या अपनी बहन के यहां गया मुझे पता नहीं। मृतक राहुल के पिता इंस्पेक्टर ने बताया मेरी लड़की ने कल मुझे फोन कर ये कहा था की घर पर पुलिस आ सकती है। राहुल लड़की को भगा ले गया। फिर शनिवार सुबह 7 बजे मृतक के पिता को गांव के युवक ने जानकारी दी। राहुल ने पेड़ से फांसी लगा ली है। पिता ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे को लड़की के परिजनों को किसी ने मार के लटका दिया। पिता का कहना है कि बेटी के गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह वहां पर कब आता था यह मुझे जानकारी नहीं है। मृतक ने जिस रस्सी से सुसाइड किया था उसी रस्सी से एक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की थी। हत्या कर शव को फंदे से लटकाया मृतक की बहन सुनीता ने आरोप लगाया कि एक लड़की ने उसके भाई को फोन करके बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। सुनीता ने कहा, मेरे भाई ने उस लड़की को काफी पैसे दिए थे। कई चीजें भी दी थीं। वह उसे लगातार धमकी भी देती थी। जब मेरे भाई ने इंस्टाग्राम पर फोटो डाले, तभी हमें इस पूरे मामले की जानकारी हुई। अलीगंज सीओ राजेश सिंह ने बताया- घटना की सूचना पर थाना जसरथपुर पुलिस मौके पर गई थी,साथ ही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर गई थी,घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं,शव को कब्जे में लेकर एटा मोर्चरी भेजा गया है।मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन; किडनी गैंग विदेश तक फैला कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का कनेक्शन सिर्फ यूपी ही नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। विदेशों के मरीज भी यहां चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट कराने आते थे। तस्करों ने दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में किडनी ट्रांसप्लांट का खेल करने के लिए हॉस्पिटल और डॉक्टरों का पैनल बना रखा है। डोनर और रिसीवर दोनों से डील फाइनल होने के बाद यह लोग देश के अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    REEL बनाते समय तमंचे से फायर, युवक की मौत, VIDEO:लखीमपुर में पेट में गोली लगते ही गिरा, हाथ को घाव पर रखकर चिल्लाने लगा
    Next Article
    5 दिन की रिमांड पर लखनऊ विस्फोट करने आए आतंकी:पाक कनेक्शन-टेरर नेटवर्क की पूछताछ होगी, 4 युवक ATS के हत्थे चढ़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment