Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:घर लौटते समय हादसा, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार

    13 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र (60 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह, निवासी सुपैती, थाना मिरहची के रूप में हुई है। राजेंद्र ड्रेसर की दुकान से दाढ़ी बनवाकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी आसेपुर गांव के समीप यह दुर्घटना हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायल राजेंद्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के भाई कुंवरपाल ने बताया कि राजेंद्र सेव बनवाकर घर लौट रहे थे और सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गैस गोदाम पर 700 मीटर लंबी कतार:मछलीगांव में उपभोक्ताओं की भारी भीड़, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग
    Next Article
    श्रावस्ती पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की 5 किमी दौड़:पुलिसकर्मियों की फिटनेस चेक की गई, एसपी ने सलामी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment