Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई ईद उल फितर:कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआएं

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिले भर की विभिन्न मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संभाली। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, सीओ सिटी कृतिका सिंह और सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाहा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एटा शहर की मुसाफिर खाना, ईदगाह नगला पोता, जामा मस्जिद, मस्जिद सब्जी मंडी, मस्जिद पंजाब पूरा, मदीना मस्जिद, नूर मस्जिद और मस्जिद भूतेश्वर सहित अलीगंज, जलेसर, मारहरा, अवागढ़, सकीट, जैथरा, मिरहची और निधौली कलां क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। एक माह तक रोजे रखने के बाद ईद का चांद दिखाई देने पर शनिवार सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों और बच्चों को कपड़े तथा खाने-पीने की वस्तुएं भी वितरित कीं। इस दौरान भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। ृ
    Click here to Read more
    Prev Article
    1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र:सीएम खुद देंगे 492 को नियुक्ति पत्र देंगे, प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी तैनाती
    Next Article
    लखनऊ में हाई अलर्ट के बीच मनाई जा रही ईद:ऐशबाग ईदगाह पर नमाज के बीच अखिलेश यादव, दिनेश शर्मा, अजय राय पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment