Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EWS प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक को लेखपाल ने पीटा:बांदा में नायब तहसीलदार पर कमरे में बंधक बनाकर पीटने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा तहसील परिसर में एक युवक को लेखपाल और उसके सहयोगियों ने पीट दिया। युवक का आरोप है कि EWS प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान यह घटना हुई। उसने नायब तहसीलदार पर भी पांच हजार रुपए न देने पर अपने कक्ष में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिविल लाइंस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे जमालपुर गांव निवासी निपुण मिश्रा अपना EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें गांव के लेखपाल सुधीर यादव ने बुलाया था। निपुण मिश्रा ने कहा कि प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लेखपाल से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। निपुण मिश्रा का आरोप है कि लेखपाल ने पहले प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया। जब उन्होंने कारण पूछा और संबंधित रिपोर्ट दिखाने को कहा, तो लेखपाल और उसके साथियों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। निपुण ने आरोप लगाया कि पांच हजार रुपए न देने पर नायब तहसीलदार के कक्ष में भी उन्हें दोबारा पीटा गया। 15 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान हमलावरों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता भी की। वहीं दूसरी ओर, लेखपाल सुधीर यादव ने युवक निपुण मिश्रा पर गाली-गलौज करने, विवाद शुरू करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। सीओ सिटी मेविस टाक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संकटमोचन संगीत समारोह का दूसरा दिन:मेंडोलिन और ड्रम की जुगलबंदी, मुस्लिम कलाकरों की भी प्रस्तुति
    Next Article
    कानपुर के मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटा:दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से गिरा, वलीमे के दौरान हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment