Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेफड़े में पानी भरने से हुई थी हर्षित की मौत:1:30 बजे एग्जाम के बाद निकला, 2:30 पर पहुंचा साइट, फिर गड्ढे में समा गया

    6 hours ago

    2

    0

    सेक्टर-94 में सुपरनोवा के पीछे बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में बुधवार को डूबने से हुई हर्षित की मौत मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। हर्षित के फेफडे़ और मुंह में मिट्टी आदि गंदगी मिली है, जबकि पीठ, हाथ-पैर आदि जगह पर 0.5 एमएम चोट के निशान हैं। पुलिस इन निशानों को डूबने के बाद तैराक के निकलाने के दौरान रगड़ लगना बता रही है। उधर,परिजन इन चोट के निशानों के आधार पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। देर शाम तक कोई शिकायत नहीं दी। पुलिस हर्षित की मौत हादसा बता रही है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाला हर्षित भट्ट बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। उसने 10 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने एमिटी विवि में फिजिकल एजुकेशन के छठे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा दी थी। उसके बाद खाने-पीने का सामान लेने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ करीब सवा दो बजे सुपरनोवा के पीछे बने गड्ढे में पहुंचा था। ये सभी पोस्टमार्टम हाउस के सामने से साइट के अंदर दाखिल हुए। सुनसान जगह देखकर चारों ने वहीं पार्टी की। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास पार्टी के दौरान हर्षित ने पास में भरे पानी में नहाने की बात कही। इसके बाद वह गड्ढे की ओर बढ़ा। पहले वह ढलान वाले हिस्से में करीब 10 मीटर तक गया। जहां पानी कम था। टीले पर खड़े होकर दी आवाज कुछ मिनट बाद गहराई में पहुंचा ढलान के बाद वह एक मिट्टी के टीले पर चढ़ा और अपने दोस्तों को आवाज लगाई कि यहां पानी कम है। इसके बाद जैसे ही वह थोड़ा और आगे बढ़ा, अचानक गहरे हिस्से में चला गया। गहरे पानी में जाते ही हर्षित डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी व्यास भी आगे बढ़ा, लेकिन खुद खतरा महसूस होने पर वापस लौट आया। इसी दौरान हर्षित पानी में डूब गया। गोताखोर ने हर्षित को बाहर निकाला जानकारी मिलते ही छह मिनट के रिस्पांस टाइम में पुलिस और गोताखोर एक साथ वहां पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद हर्षित का शव निकाला गया। बताया गया कि वो नीचे झाड़ियों में फंस गया था। उसे सीपीआर दी गई। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार शाम पहुंचे पिता पिता ललित चंद्र भट्‌ट लद्दाख से नोएडा देर शाम पहुंचे। वो फौज से रिटायर्ड है और अब टैक्निकल टीम में है। पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और देर शाम शव को गाजियाबाद ले गए। पुलिस ने अब भी उसके दोस्तों को हिरासत में ले रखा है। उनके बयान लिए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में दो ट्रेलरों की भिड़ंत:एक ट्रक का पहिया फटा, दूसरा पलटा, चालक की मौत, कई दुकानें क्षतिग्रस्त
    Next Article
    हाथरस में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या:पति से विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment