Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइनल में किशनी किंग्स ने पांच विकेट जीत दर्ज की:93 रन चेज कर किशनी किंग्स बनी चैंपियन, आशीष यादव चमके

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में आयोजित एमटीपीएल (मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग) के फाइनल मुकाबले में किशनी किंग्स ने मैनपुरी लीजेंड्स को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनपुरी लीजेंड्स ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन बनाए। अनुरुद्ध ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि प्रशांत और दीपक ने 15-15 रन का योगदान दिया। किशनी किंग्स के लिए सचिन ने 4 विकेट लिए, वहीं अरुणेश, दीपक और राज को 1-1 सफलता मिली। जवाब में, 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनी किंग्स ने 14.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष यादव ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अरुणेश ने 18 और दीपक ने 15 रन का योगदान दिया। मैनपुरी लीजेंड्स की ओर से राम और कुलप्रताप ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राहुल को एक विकेट मिला। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशीष यादव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मुकाबले का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान और नितिन यादव ने सुनाया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी नितिन मुकेश और अनुज अवतार ने संभाली, जबकि रवि सिंह और रवि कुमार ने अंपायरिंग की। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना मैडम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। मीडिया प्रभारी ऋषि चौहान और प्रशांत ने आयोजन की जानकारी साझा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किदवई नगर में हाईस्कूल की छात्रा संग गैंगरेप, 2 अरेस्ट:जबरन अपने दोस्त के घर ले गया साथी छात्र, बंधक बनाकर किया रेप
    Next Article
    IPL में साउथ अफ्रीकी बॉलर एनगिडी को सिर में चोट:कैच लेते वक्त गिरे, ग्राउंड में एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया; खतरे से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment