Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी ने गर्लफ्रेंड के कहने पर पत्नी को मार डाला:11 साल छोटी लड़की से FB पर दोस्ती हुई, कहती थी- उसे खत्म करो, तभी साथ रहूंगी

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में फौजी ने पत्नी की हत्या अपनी गर्लफ्रेंड के लिए की थी। पुलिस ने बताया कि फेसबुक से बनी गर्लफ्रेंड का खर्चा चलाने के लिए फौजी हर महीने उसे 15 हजार रुपए देता था। लेकिन, जब गर्लफ्रेंड को पता चला कि फौजी शादीशुदा है, तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने फौजी से कहा- अगर तुम मेरे साथ रहना चाहते हो, तो तुम्हें अपनी पत्नी को मारना होगा। प्यार में अंधे फौजी ने 22 अप्रैल को गर्लफ्रेंड के कहने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद फौजी ने फोल कर गर्लफ्रेंड को पूरी बात बताई। सीसीटीवी और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने 1 मई को गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। इसी दिन आरोपी फौजी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है। CCTV फुटेज, जिससे खुला राज अब पूरा मामला विस्तार से सिलसिलेवार पढ़िए…. 5 साल पहले फेसबुक पर मुलाकात हुई मूलरूप से बदायूं के रहने वाला भारत सिंह (35) बरेली की गीता कॉलोनी में रहता था। एक साल पहले उसने यहां घर बनवाया था। भारत सिंह यादव पंजाब के फिरोजपुर में फौज में तैनात था। 16 साल पहले भारत सिंह की गीता यादव (32) से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे दृश्य (14) और हर्ष (12) हैं। दोनों बच्चे आर्मी स्कूल में पढ़ते हैं। करीब 5 साल पहले भारत सिंह की फेसबुक बदायूं की रहने वाली सुरभि यादव (24) से मुलाकात हुई। भारत ने खुद को बैचलर बताया। दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें होने लगीं। भारत हर महीने सुरभि को 14-15 हजार रुपए भेजने लगा। लेकिन, जब सुरभि को पता चला कि भारत शादीशुदा है और दो बच्चे हैं तो दोनों में विवाद होने लगा। हत्या के बाद गर्लफ्रेंड को फोन किया इसी दौरान सुरभि ने शर्त रखी अगर साथ रहना है तो पत्नी को मारना होगा। इसके बाद ही तुम मेरे साथ रह पाओगे। 18 अप्रैल को भारत सिंह छुट्टी लेकर बदायूं पहुंचा। वहां दोनों ने मिलकर तय किया कि गीता की हत्या कर दी जाए, ताकि वे दोनों शादी कर सकें। 21 अप्रैल की रात भारत सुरभि के पास से निकला और 22 अप्रैल की सुबह करीब 4:00 बजे बरेली पहुंचा। सुबह 11.15 बजे दिन में वो अपने घर आया। मुंह पर अंगोछा बांधकर, हाथ में छाता लेकर घर में घुसा, ताकि पहचान छिप सके। गीता घर में अकेली थी और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। भारत ने बड़ी बेरहमी से गीता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। हत्या के बाद उसने तुरंत सुरभि को फोन कर इसकी जानकारी दी। लेकिन, सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी और कॉल डिटेल से खुला राज आरोपी ने पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसकी चाल-ढाल से बच्चों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर जांच तेज की। 1 मई को पुलिस ने सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भारत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मम्मी को रोज मारते थे बेटे दृश्य ने बताया कि आए दिन मम्मी और पापा में झगड़ा होता था। पापा किसी लड़की से बात करते थे। जब मम्मी ऐसा करने से मना करती थी, तो पापा उन्हें पीटते थे। हत्या से एक दिन पहले पापा ने फोन करके कहा था कि कल स्कूल जरूर जाना। बेटे ने रुंधे गले से बताया कि अगर मुझे जरा भी अंदाजा होता कि पापा मम्मी को मार डालेंगे, तो मैं उस दिन स्कूल कभी नहीं जाता। दृश्य ने बताया कि पापा पिछले कई दिनों से बरेली में ही छिपकर रह रहे थे, लेकिन घर पर झूठ बोला था कि वह ड्यूटी पर हैं। छुट्टी के नाम पर यूनिट को भी दिया धोखा जांच में सामने आया कि भारत सिंह ने यूनिट में फर्जी शादी का कार्ड दिखाकर 17 अप्रैल से छुट्टी ली थी। परिवार को उसने जम्मू में होने की बात कही, जबकि वह बरेली में ही रह रहा था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर आरोपी पति पर शक गहराया। जांच में हत्या की साजिश में प्रेमिका की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………… यह खबर भी पढ़ें अजय राय ICU में, मोदी के बाद राहुल का पोस्ट:लिखा- परेशान हूं; भाजपा में जाने की अटकलों को कांग्रेस ने खारिज किया यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने 3 शादियां की, यूनिवर्सिटी क्लर्क ने दी जान:मेरठ में शराबी से तमंचा खरीदा, खुद को मारी गोली; दो दिन बाद तलाक की तारीख थी
    Next Article
    500-500 के नोट बिछाकर सोने वाली लड़की टंकी पर चढ़ी:चिल्लाकर बोली- जान दे दूंगी; 9 घंटे तक ड्रामा किया; लवमैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment