Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूल बंगला के शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस:मंदिर के एंट्री गेट तक लगाई जाएगी रेलिंग, बांके बिहारी मंदिर कमेटी की बैठक में निर्णय

    3 hours ago

    2

    0

    बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाई गई हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 14 वीं मीटिंग कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में 25 प्वाइंट पर चर्चा की गई। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फूल बंगला बनाए जाने के लिए बढ़ाए गए शुल्क को कम करने का निर्णय रहा। इसके अलावा विद्यापीठ से बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार तक रेलिंग लगाने का निर्णय भी किया गया। जिसके बारे में जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे वह घरों में कैद हो जाएंगे इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। 14 वीं बैठक में रखे 25 प्वाइंट बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। इस मीटिंग में रखे गए सभी 25 प्वाइंट पर चर्चा की गई और उन पर अभी तक हुई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई। मीटिंग में मंदिर के चबूतरे पर अतिक्रमण पर की गई कार्यवाही,मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों को HD और AI तकनीक युक्त करने पर चर्चा हुई। मंदिर के बाहर आम रास्ते पर लगेगी रेलिंग मीटिंग में भीड़ नियंत्रण के नाम पर मंदिर के बाहर आम रास्ते पर रेलिंग लगाने पर चर्चा की गई। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार तक परमानेंट रेलिंग लगाने के बारे में कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने कहा कि जिस कंपनी ने मंदिर में रैलिंग लगाई है उसी से यहां भी रेलिंग लगाने के लिए कहा है। जल्द ही इस रास्ते पर भी रेलिंग लगाई जाएगी। इस पर जब उनसे जानकारी की गई कि इस रेलिंग के लगने से यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तो उन्होंने इस पर कुछ जवाब नहीं दिया। स्थानीय निवासी बोले नहीं लगने देंगे यह रेलिंग कमेटी द्वारा विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार तक लगाई जाने वाली रेलिंग की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासी आक्रोशित नजर आए। लोगों का कहना था कमेटी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में सोच रहा है लेकिन यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों को परेशान किया जा रहा है। जबरन भीड़ दिखाकर स्थानीय निवासियों को घरों में कैद कर दिया जाता है और अब रेलिंग लगाकर इसे समस्या को स्थायित्व किया जा रहा है। इसके लगने से न बच्चों की स्कूल गाड़ी आएगी, न सफाई गाड़ी,न सब्जी वाले आ पाएंगे। इसके अलावा आपात स्थिति में यहां फायर ब्रिगेड,एंबुलेंस भी नहीं आ पाएगी। निधिवन मंदिर और सुरक्षा एजेंसी का उठेगा ठेका कमेटी की मीटिंग में बांके बिहारी जी की प्राकट्य स्थली निधिवन मंदिर का पुनः ठेका उठाए जाने के अलावा मंदिर की सुरक्षा में तैनात राजस्थान सिक्यूरिटी की ठेका अवधि आने वाले समय में खत्म होने पर पुनः ठेका उठाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए भी कहा गया। इसके साथ ही राजस्थान सिक्यूरिटी सर्विस के सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता और रुपए लेकर गलत तरीके से दर्शन कराने की मिली शिकायतों पर भी विचार विमर्श किया गया। मंदिर के आसपास बिकने वाले पेड़ा पर हो कार्यवाही मीटिंग में बांके बिहारी मंदिर और उसके आसपास बिकने वाले पेड़ा पर कार्यवाही करने के संबंध में सहायक खाद्य आयुक्त से विचार विमर्श किया गया। कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर के आसपास राजस्थान की सीमा से मिश्रित मावा लाया जाता है उसमें बराबर की चीनी मिलाई जाती है और हाथों में रिफाइंड लगाकर उसे चिकना बना दिया जाता है। यह केवल दूषित ही नहीं खतरनाक भी है जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। फूल बंगला पर घटाया शुल्क मीटिंग में कमेटी ने 13 वीं मीटिंग में फूल बंगला बनाए जाने के लिए दस गुना फीस बढ़ाए जाने के निर्णय पर पुनः चर्चा की गई। जिसके बाद कमेटी ने तय की गई डेढ़ लाख की राशि 50 हजार रुपए कम कर एक लाख रुपए कर दी गई। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि फूल बंगला बनवाने वाले श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर खुलने के एक घंटे पहले अपने गोस्वामी के साथ सिंहासन का पूजन अर्चन भी कर सकेंगे। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि इस परंपरा के बारे में उनको जानकारी नहीं थी। यह रहे मौजूद मीटिंग में कमेटी के सदस्य रिटायर्ड जिला न्यायधीश मुकेश मिश्रा, जिला जज विकास कुमार,कमेटी के सचिव और DM चंद्र प्रकाश सिंह,सदस्य नगर आयुक्त जग प्रवेश,MVDA उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, शैलेंद्र गोस्वामी,श्री वर्धन गोस्वामी,दिनेश गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन कॉरिडोर बना रही 3 एजेंसियों पर ₹10-लाख का जुर्माना:काम बेहद धीमा होने पर एक्शन, अफसरों ने जताई नाराजगी
    Next Article
    इलेक्ट्रिशियन की मौत पर मिल प्रबंधन पर FIR:भाई ने बगैर सेफ्टी किट के काम करने का आरोप लगाया, 25 फीट ऊंचाई से गिरा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment