Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्लाईओवर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:धुआं निकलते ही गाड़ी रोककर उतरा ड्राइवर, हापुड़ से गाजियाबाद जा रहा था

    2 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित पिलखुवा फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात एक चलती कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दरअसल, एक कार हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। पिलखुवा में फ्लाईओवर के पिलर नंबर 91 के पास पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए कार रोकी, जिससे उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। चालक और यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी:गोरखपुर में बायोमेट्रिक और ई-केवाईसी के साथ मिलेगी एंट्री, बनाए गए 24 केंद्र
    Next Article
    डिप्टी सीएम बोले-संगठन सरकार से बड़ा होता है:ब्लॉक, थाना और तहसील पर हो समाधान, जनता को न दौड़ाएं लखनऊ, अफसरों की लापरवाही पर डिप्टी सीएम सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment