Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी IAS अपनी दुल्हन को गोवा में बेचने वाला था:गोरखपुर में धूमधाम से शादी रचाई, लड़की के परिवार को देखते ही भागा

    9 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में इटावा के रहने वाले युवक ने फर्जी IAS बनकर शादी रचाई। नंदानगर इलाके के एक लॉन से धूम-धाम से हुई। शादी में दुल्हन के परिवार ने 15 लाख रुपए दहेज सहित 30 लाख रुपए खर्च किए। बेटी की विदाई के बाद युवक के फर्जीवाड़े की पोल खुली तब परिवार के लोग इटावा पहुंच गए। वहां एक कमरे के मकान में बेटी मिली, फर्जी आईएसए बना युवक और उसकी बहन दुल्हन के परिजनों को देखते ही फरार हो गए। बेटी ने पिता को बताया कि बेटी का पति उसे बेचने की भी तैयारी कर रहा था। बेटी को घर लेकर आने के बाद पिता ने गोरखपुर के कैंट थाने में इटावा के प्रीतम निषाद और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर का रहने वाला परिवार अपनी बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहा था। निषाद विवाह ग्रुप के माध्यम से उन्हें इटावा लुधियात मोहल्ला इकदिल के प्रीतम कुमार निषाद पुत्र शिवपाल सिंह निषाद का बायोडाटा मिला। संपर्क करने पर प्रीतम ने खुद को IAS अधिकारी बताते हुए मनिकपुर में तैनाती की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उसने न्यूज चैनल पर दिए गए कथित इंटरव्यू, ऑफिस और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो व वीडियो भी भेजी। प्रीतम ने कहा कि वह बिना दहेज के शादी करेगा लेकिन लड़की पंसद आनी चाहिए। परिवार को आईएएस दामाद मिल रहा था लिहाजा रिश्ता तत्काल पंसद आया, सगाई के बाद विवाह की तारीख तय हो गई। लेकिन सगाई से तीन दिन पहले उसने शादी में खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग कर दी। मजबूरी में सगाई के दिन परिवार ने 10 लाख रुपये नकद दिए, जबकि शेष 5 लाख रुपये शादी के दिन तिलक में दिए। युवक ने कहा था कि घर-गृहस्थी का सारा सामान बाद में दीजिएगा, क्योंकि हमारी पोस्टिंग बाहर ही रहती है। 11 मार्च 2026 को नंदानगर स्थित दुर्गा मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी हुई, जिसमें पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए। बारातियों के ठहरने की व्यवस्था मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में की गई थी। पहले भी कर चुका है दो शादियां पीड़ित ने बताया- 12 मार्च को बारात विदा होने के बाद शादी में आए व्यक्ति से जानकारी मिली कि युवक आईएएस नहीं है। वह फर्जी आईएएस बनकर शादी कर लिया है। इसके बाद परिजन उसके बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां एक छोटे से कमरे में उनकी बेटी मिली, जबकि आरोपी प्रीतम और उसकी बहन देखते ही मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी दो शादियां फर्जी पहचान के आधार पर कर चुका है। गोवा ले जाकर बेचने की थी तैयारी दुल्हन बनकर गई युवती ने घर लौटने के बाद बताया कि रास्ते में आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था और उससे अभद्र व्यवहार भी कर रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी एक शातिर जालसाज है, जो फर्जी पद और दस्तावेजों के जरिए लोगों को ठगता है और लड़कियों की तस्करी में भी शामिल हो सकता है। इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है परिवार के आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार:हत्यारोपी दंबग, नाम में माफिया लगाता है; कॉलेज में हत्या का VIDEO सामने आया वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) कैंपस में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी छात्र मंजीत सिंह चौहान (21) को देर रात गिरफ्तार कर लिया। भागने की फिराक में उसका एक पैर टूट गया था। थाना शिवपुर में उसे लाकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, बीएचयू पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सूर्य के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता बार-बार जमीन पर बैठ जा रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालते, समझाते। लोग उनसे बार-बार बेटे के अंतिम दर्शन के लिए कहते, लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाते। काफी देर बाद उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के दो मामलों में दोषी, नहीं मिलेगी रिहाई
    Next Article
    जमीन विवाद में दो महिलाओं और बच्चे की पिटाई:पुलिस ने मोबाइल जब्त किया, पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment