Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप:महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार, नानी की देखभाल करके मिली थी संपत्ति

    3 hours ago

    2

    0

    कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हरतोली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर फर्जी वसीयत बनाकर उसकी पुश्तैनी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कोतवाली देहात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय नेपाल ने बताया कि वह अपनी नानी स्वर्गीय सोनदेई के साथ रहती थीं और उनकी देखभाल करती थीं। उनकी नानी का निधन 13 जून 2025 को हो गया था। लक्ष्मी के अनुसार, नानी की भूमि और मकान की वह एकमात्र वारिस हैं। आरोप है कि गांव के ही भूपेंद्र कुमार ने अपनी मां इंद्रवती का फोटो लगाकर और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी गवाह तैयार किए। इसके बाद, एक साजिश के तहत 12 जून 2024 को रजिस्ट्री कार्यालय में एक फर्जी वसीयत तैयार कराई गई और उसी के आधार पर संपत्ति अपने नाम करा ली गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे इस मामले की जानकारी हुई, तो उसने फर्जी वसीयत की नकल निकलवाई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तेज हवा से झोपड़ी की कच्ची दीवार गिरी:दो महिला और बच्ची घायल, एक हफ्ते में 9°C तक तापमान में गिरावट
    Next Article
    कौशांबी में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:मंझनपुर जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़, कल मनाई जाएगी ईद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment