Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में गैस संकट, सपा महिला सभा का प्रदर्शन:अनियमित आपूर्ति और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में घरेलू गैस सिलेंडरों की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती कालाबाजारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) महिला सभा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की और तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष इंद्रवती यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। जिला महासचिव मीना राजपूत सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे उपभोक्ताओं को कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और घरों में चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों पर खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं, जबकि ऊंचे दामों पर ब्लैक में गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इस अव्यवस्था के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने कालाबाजारी में लिप्त एजेंसियों और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। महिला सभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सड़कों पर उतरकर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती को ड्रग्स देकर किया रेप:युवक शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट के बहाने ले गया था कोलकाता, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती
    Next Article
    बलरामपुर में अलविदा की नमाज़ अदा:रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन के लिए दुआ में उठे हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment