Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में कपड़े की दुकान में भीषण आग:ऊपर फंसे 7 लोगों को सुरक्षित निकाला, दमकलों ने घंटों बाद आग पर काबू पाया

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला रोड के नगला करन सिंह में शुक्रवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी, जिसके ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के सदस्य निवास कर रहे थे। आग की लपटें तेज होने के कारण ऊपर मौजूद सात लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीढ़ियों की मदद से दुकान के ऊपर फंसे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 4 तस्वीरें देखिए… अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से एक यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी, जबकि उसके ऊपर आवासीय परिसर था। फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया गया और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 38 डिग्री तापमान, AQI 151 दर्ज:शाम को बदलेगा मौसम, बारिश के बाद किसानों को बिजली ट्रिपिंग से राहत
    Next Article
    बुलंदशहर में पेट्रोल डालकर जलाई गई कशिश की मौत:प्रेमी के भाई ने आग लगाई थी, दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment