Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में कार पलटी, पति-पत्नी और बेटे की मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी, हादसे में साली गंभीर घायल

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक गर्भवती महिला और उसका दो साल का मासूम बेटा और पति शामिल है। हादसा थाना अरांव क्षेत्र में निन्नूराम कोल्ड स्टोरेज के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई बार पलट गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। सूचना मिलने पर थाना अरांव पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया। कार सवारों की पहचान वरुण (28), उनकी गर्भवती पत्नी रसना (26), पुत्र आर्यन (2) और साली मोना (20) के रूप में हुई। ये सभी मैनपुरी के भामत चौराहा निवासी थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रसना और मासूम आर्यन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल वरुण को परिजन एक निजी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां देर शाम इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गई। मोना का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, वरुण अपनी गर्भवती पत्नी और बेटे के साथ अपनी ससुराल ग्राम नगला मेघ, थाना नसीरपुर से मैनपुरी वापस लौट रहे थे। उनकी साली मोना भी कार में उनके साथ थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में महाशिवरात्रि पर कड़े सुरक्षा इंतजाम:गौरीशंकर मंदिर में डीएम-एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए जरूरी निर्देश
    Next Article
    दैनिक भास्कर एप में वार्ड रिपोर्टर बनने का मौका:लखनऊ के सभी 110 वॉर्डों में रिपोर्टरों के लिए आवेदन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment