Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महावीर जयंती पर निकली भव्य रथयात्रा:श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर सोमवार को टूंडला में एक भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु सड़कों पर उतरे और भगवान महावीर की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही नगर में धार्मिक माहौल बना रहा और सड़कों पर भजन-कीर्तन गूंजते रहे। रथयात्रा का शुभारंभ दीपा का चौराहा से आरती के साथ हुआ। यह यात्रा मेन बाजार, कोतवाली, रामलीला मैदान, भारत माता चौक, सब्जी मंडी, ठा. बीरी सिंह कॉलेज और सुभाष चौराहा होते हुए एटा रोड स्थित शांतिनाथ जिनालय तक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और आरती के साथ रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह मीठे प्याऊ, फल वितरण और भंडारों का आयोजन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। रथयात्रा में शामिल युवा बैंडबाजों की धुन पर भगवान महावीर के भजनों पर नाचते-गाते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। रथयात्रा स्टेशन रोड स्थित शिखराश्रम बगीची पर संपन्न हुई। यहां दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक अभिषेक, सम्मेद शिखर विधान, शांति धारा, भव्य झूला पालना, प्रश्न मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस रथयात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर सहित जैन समाज के पांडे जयंत जैन, आजाद जैन, प्रिंस जैन, सचिन जैन, अग्रज जैन, निशांत जैन और मुकेश जैन जैसे कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL मामला, आरोपी की ताई का बयान:अजय से कोई वास्ता नहीं, परिवार को झूठा फंसाया जा रहा
    Next Article
    एनेस्थीसिया की गलत डोज से हुई थी टीचर की मौत:अलीगढ़ के अस्पताल में गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था, जांच में पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment