Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में नगर निगम गेट पर पार्षदों किया प्रदर्शन:नारेबाजी की, कहा- दो साल से गली निर्माण नहीं हुआ; काम जल्द शुरू करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के वार्ड संख्या 12 स्थित लक्ष्मी नगर में गली निर्माण कार्य दो साल बाद भी शुरू न होने पर शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और स्थानीय पार्षद नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंचे और धरना देकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। लक्ष्मी नगर के वार्ड संख्या 12 में गली निर्माण के लिए नगर निगम ने लगभग दो साल पहले टेंडर जारी किया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद ठेकेदार ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में लगातार शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गली की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक घंटे तक किया हंगामा शुक्रवार दोपहर वार्ड के निवासी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ नगर निगम पहुंचे। सभी प्रदर्शनकारी नगर निगम के मुख्य गेट पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान "गली निर्माण जल्द कराओ", "ठेकेदार पर कार्रवाई करो" और "नगर निगम होश में आओ" जैसे नारे लगाए गए। लगभग एक घंटे तक नगर निगम परिसर के बाहर हंगामा और नारेबाजी जारी रही, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे ठोस आश्वासन के बिना हटने को तैयार नहीं थे। अपर नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन धरना-प्रदर्शन की सूचना पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ठेकेदार काम में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और लगभग एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे फिर से नगर निगम का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोशनगढ़ में पट्टा आवंटन में अनियमितता का आरोप:40 पात्रों में से सिर्फ 2 को मिला लाभ, ग्रामीणों ने की शिकायत
    Next Article
    कानपुर देहात डीएम ने फैमिली आईडी कार्य पर दिए निर्देश:पात्र परिवारों के कार्ड समय पर बनाने का आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment