Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ऑटो पलटा, 7 साल की बच्ची की मौत:ऑटो में 7 लोग बैठे थे, रास्ते में अचानक अनियंत्रित हुआ वाहन, 4 लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। कोटला रोड पर मिश्रा जी के पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में सात साल की बच्ची की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल सात लोग सवार थे। ये सभी फिरोजाबाद बाजार से बरतरा गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ऑटो चालक का वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो पलट गया। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सात वर्षीय पलक (पुत्री रंजीत) को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घायलों में पूजा (पत्नी रंजीत), शालिनी (पत्नी अवधेश) और आर्यन (पुत्र अवधेश) शामिल हैं। इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रामगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 636 ईदगाह-मस्जिदों में ईद की नमाज हुई:सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी बधाई, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे व्यापक इंतजाम
    Next Article
    IPL से पहले LSG खिलाड़ियों ने किए रामलला के दर्शन:20 सदस्यीय टीम के साथ संजीव गोयनका ने जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment