Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री ने किया मंदिर परियोजनाओं का शिलान्यास:नगला केवल और बैजुआ में 3.33 करोड़ के विकास कार्यों की हुई शुरुआत

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिकोहाबाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिर परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने नगला केवल स्थित श्री ब्रह्मदेव, शिवजी एवं बजरंगबली मंदिर के 180.76 लाख रुपये की लागत से होने वाले पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही, मंत्री जयवीर सिंह ने 152.79 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर बैजुआ में पूर्ण हुए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3.33 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था और पर्यटन को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र पर कार्य करने और गांव-गरीब, किसान तथा युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। मंत्री ने बताया कि अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अब छोटे तीर्थों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाया जा रहा है। जनपद में विकास कार्यों को मिल रही गति उन्होंने इन मंदिरों के विकास को धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उनका लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने इस मौके पर कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से फिरोजाबाद जनपद में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने आज शिलान्यास और लोकार्पण की गई परियोजनाओं को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत, सहकारी समिति अध्यक्ष अभिषेक यादव, मंदिर समिति के अरविंद पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मंजेश शर्मा, राजवीर राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज राजपूत, कृष्णगोपाल लोधी, ओमप्रकाश राजपूत, रत्नेश राजपूत और पूरन सिंह फौजी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाऊमीन में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:सहारनपुर में बजरंगल दल ने रेस्टोरेंट के बाहर किया हंगामा, मालिक बोला- गलती से नॉनवेज दे दी
    Next Article
    Rubina Dilaik के बाद अब ये फेमस एक्ट्रेस भी बनेंगी जुड़वां बच्चों की मां? पोस्ट वायरल होते ही फैंस देने लगे बधाई, क्या है सच्चाई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment