Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान:पति से मटर-पनीर की सब्जी बनाने को लेकर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित करबला की गली नंबर 10 में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच मटर पनीर की सब्जी बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान देवकी पत्नी अमित के रूप में हुई है। उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति अमित ने बताया कि वह पत्नी से कह कर गया था कि घर में मटर पनीर की सब्जी बनाना, लेकिन उसने मटर पनीर की सब्जी नहीं बनाई। इसके बाद हम दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। वह मोमोज लेने के लिए चला गया। जब लौट कर आया तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद से संबंधित प्रतीत होता है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं के छात्र को पिता के सामने ट्रैक्टर से रौंदा,मौत:महोबा में किराए को लेकर हुआ था विवाद, ड्राइवर फरार
    Next Article
    IPL- गुजरात ने 163 का टारगेट दिया:पंजाब ने 9 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए; प्रसिद्ध के एक ओवर में शशांक-स्टोयनिस आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment