Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में स्कूल छात्र पर कुत्ते का हमला:12 वर्षीय किशोर गंभीर घायल, CCTV फुटेज सामने आया

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर स्कूल से लौट रहे 12 वर्षीय छात्र पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी एक बैंक मैनेजर का बेटा पूरन (12) प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में एक पालतू कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा और उसे काट लिया। कुत्ते के हमले से किशोर संभल नहीं पाया और जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कुत्ता अचानक किशोर पर हमला करता है और वह खुद को बचाने का प्रयास करता है। घटना के बाद कॉलोनी के निवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पालतू कुत्तों को बिना नियंत्रण के बाहर छोड़ना खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका और पुलिस से भी अपील की है कि ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी रखी जाए और पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बाइक-नीलगाय की टक्कर, एक की मौत:दवा लेकर घर लौट रहा था किसान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
    Next Article
    बुलंदशहर में मंदिर के पास मिला युवक का शव:दो दिन पहले नशे में घूमता देखा गया था, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment