Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद पुलिस ने 106 गुम मोबाइल फोन बरामद किए:₹19 लाख कीमत के फोन, मालिकों को लौटाए गए

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 106 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख रुपये है, जिन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। यह विशेष अभियान एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने जनपद के सभी थानों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर गुम हुए मोबाइलों की शिकायतों का परीक्षण कर तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कार्रवाई की। बरामद किए गए कुल 106 मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। इनमें वीवो के सर्वाधिक 27, सैमसंग के 21, ओप्पो के 18, रियलमी के 11, रेडमी के 10, टेक्नो के 4, मोटोरोला के 4, वन प्लस के 4, पोको के 3, आईक्यूओओ के 2 तथा लावा और नोकिया के एक-एक मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराने का एक प्रभावी माध्यम है। इस पोर्टल पर आवेदक स्वयं भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके आधार पर पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी की कार्रवाई करती है। दूरसंचार विभाग के अनुसार, सीईआईआर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करना, ट्रैक करना और बरामद कराना है। जनपद में अब तक विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कुल 1276 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस विभाग ने इस उपलब्धि को तकनीकी पुलिसिंग की एक बड़ी सफलता बताया है। मोबाइल बरामदगी के इस अभियान में निरीक्षक मुकेश कुमार, प्रभारी सर्विलांस, अपनी टीम के साथ सक्रिय रहे। इसके अतिरिक्त, जनपद के समस्त थाना प्रभारी और प्रभारी निरीक्षक भी अपनी-अपनी टीमों सहित इस कार्रवाई में शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से परिवार के तीन सदस्यों की मौत:शादी समारोह में जा रहे थे दंपति, 4 महीने की बेटी की भी गई जान
    Next Article
    मैनपुरी में बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा का आयोजन:गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से शुरू होकर आगरा रोड पर हुआ समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment