Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में आलू किसानों की बदहाली पर सांसद का बयान:कहा- 'अत्यधिक उत्पादन ही संकट की जड़' सही दाम चाहिए तो उत्पादन कम करना होगा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में आलू किसानों की बदहाली पर सांसद मुकेश राजपूत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आलू का सही मूल्य प्राप्त करने के लिए किसानों को इसका उत्पादन कम करना होगा। सांसद राजपूत ने शनिवार शमा को अमृतपुर में 'बस्ती चलो अभियान' के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि पहले फर्रुखाबाद का आलू असम, बंगाल और पंजाब तक भेजा जाता था। अब स्थिति यह है कि असम और बंगाल में भी आलू का अत्यधिक उत्पादन हो रहा है। वहां के किसान खुद फर्रुखाबाद में आलू भेजने को तैयार हैं, जबकि उनका अपना आलू भी सड़ रहा है।उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है,जोकि जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद ने बताया कि फर्रुखाबाद में आलू कम से कम 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। हालांकि, किसानों को सही और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन में कमी लाना आवश्यक है। उन्होंने अत्यधिक उत्पादन का कारण बताते हुए कहा कि पहले जहां खाली खेतों में आलू उगाया जाता था, वहीं अब किसान अपने 10 बीघा खेत में आलू उगाने के साथ-साथ पड़ोसी का 10 बीघा खेत भी किराए पर लेकर आलू की खेती कर रहे हैं। इस अत्यधिक उत्पादन के कारण आलू को उसका उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर ने ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा:दरवाजा तोड़ भागकर बचाई जान, 20 दिन पहले जॉइन की नई नौकरी, यूपी का रहने वाला
    Next Article
    चकिया में वृंदावन हादसे के बाद अलर्ट:जर्जर नाव पर रोक, लाइफ जैकेट अनिवार्य; बिना लाइसेंस संचालन पर सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment