Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बच्चे के साथ मारपीट पर दो समुदाय आमने-सामने:अस्पताल पहुंची भीड़-पुलिस ने किया काबू, चार घायल, छह हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के लिंगीगंज में एक बच्चे के साथ मारपीट के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हुए। घटना के बाद लोहिया अस्पताल में एक समुदाय के लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। मामला शुरू हुआ जब शहर कोतवाली मोहल्ला लिंगीगंज निवासी संतराम के 16 वर्षीय पुत्र अंकुर सक्सेना को खटकपुरा निवासी 28 वर्षीय कादिर द्वारा पीटा गया। संतराम और उनके परिवार के सदस्य देर रात कादिर से शिकायत करने गए। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें गाली-गलौज कर दौड़ा दिया। लिंगीगंज अस्पताल के पास हुई झड़प संतराम और उनके साथियों के लिंगीगंज अस्पताल पहुंचने पर भीड़ ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद संतराम पक्ष ने कादिर को पकड़कर पीटा, जिससे उसे भी चोटें आईं। घायल संतराम, अंकुर और चमन को थाने पहुंचाया गया और डॉक्टरी परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने स्थिति पर किया काबू इसी बीच कादिर अपने 15-20 समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और तनाव बढ़ा। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों पक्षों को अलग-अलग रहने को कहा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कपिल कुमार, आवास विकास, रोडवेज और पांचाल घाट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए संतराम, चमन और कादिर सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया। बाद में शांतिभंग कार्रवाई के तहत छह लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कादिर का डॉक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें 35% शराब पीने की पुष्टि हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की अपहरण के बाद पीटकर हत्या:बदायूं में परिजन केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले, पुलिस पर गंभीर आरोप, आज आएगा शव
    Next Article
    मथुरा में छाए रहेंगे बादल, बारिश हो सकती है:देर रात तक रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी, ओले गिरने से फसलें बर्बाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment