Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में छात्र की चाकू मारकर हत्या:गाली-गलौज की शिकायत करने गए थे पिता-पुत्र, आरोपी हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने पिता के साथ एक व्यक्ति द्वारा गाली देने की शिकायत करने उसके घर गया था। इसी दौरान छात्र के पेट पर चाकू हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोली का है। पढ़िए पूरा मामला… सोमवार को कमलेश के मोबाइल पर गांव के एक व्यक्ति का फोन आया। उनकी पत्नी ने कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर से युवक गाली-गलौज करने लगा। कॉल काटने के बाद दोबारा फोन आया और फिर गाली दी गई। तीसरी बार कॉल आने पर पत्नी ने फोन अखिलेश के भाई कमलेश को दे दिया, जो गंगोली गांव में रहते हैं। इसके बाद कमलेश अपने 18 वर्षीय बेटे वैभव के साथ आरोपी के घर कारण पूछने पहुंचे। बेटे के पेट में मारा चाकू कमलेश ने बताया, “हम शिकायत करने उसके घर गए थे। आरोपी ने बेटे वैभव के पेट में सीधा चाकू मार दिया। जब मैंने रोकने की कोशिश की तो उसने मेरी नाक पर भी वार किया, जिससे मुझे चोट लगी।” उन्होंने बताया कि आरोपी उस समय खाना खा रहा था और उसकी मां पास बैठी थी। “हम दो लोग थे और वे चार लोग थे। मेरे सामने ही बेटे को चाकू से मार दिया गया,” कमलेश ने कहा। मृतक वैभव स्नातक का छात्र था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर गांव के एक व्यक्ति का फोन आया। उनकी पत्नी ने कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर से युवक गाली-गलौज करने लगा। कॉल काटने के बाद दोबारा फोन आया और फिर गाली दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया- जिस व्यक्ति ने धारदार हथियार से पेट पर वार किया। वह मृतक का पारिवारिक ताऊ है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बोला- मैं विवेक सिंह हूं:कोई बचा नहीं पाएगा, वाराणसी में जमानत कराने पर धमकाया
    Next Article
    आगरा में चलती ट्रेन से गिरी महिला:वीडियो आया सामने, ट्रेन में महिला का बच्चा पहले से बैठा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment