Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में जोरदार बारिश से जलभराव:शहर की सड़कों पर भी भरा पानी, रात से ही कई इलाकों की बिजली गुल

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा और खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के नेकपुर-84 में मुख्य मार्ग पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई। कादरी गेट से पांचाल घाट जाने वाले रास्ते पर अस्थाई मंडी के पास भी जलभराव हो गया, जिससे मंडी पहुंचे लोगों और राहगीरों को परेशानी हुई। शहर की अन्य मोहल्लों की गलियों में भी पानी भरा रहा। बारिश की तीन तस्वीरें देखिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर जाने से किसान चिंतित दिखे। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। बारिश शुरू होते ही शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब ढाई घंटे बाद 15 मिनट के लिए बिजली आई, लेकिन फिर गुल हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति रही। बताया गया कि सुबह से बिजली गुल है और 11:30 बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। रात में भी बिजली गुल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में धारा 163 लागू:आगामी पर्वों के मद्देनजर डीएम का एहतियाती कदम, 31 मई तक रहेगी प्रभावी
    Next Article
    महिला ने सिपाही पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप:शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शोषण, रुपये-जेवर भी हड़पे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment