Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित:समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई, 114 शिकायतें आईं

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में अमृतपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने एक लेखपाल और एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 48, पुलिस विभाग की 22, विद्युत विभाग की 03, विकास विभाग की 18, खाद्य एवं रसद विभाग की 05 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें शामिल थीं। मौके पर ही 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों में से 5 महत्वपूर्ण प्रकरणों पर उसी दिन शाम तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में लेखपाल उत्कर्ष दुबे और ग्राम विकास अधिकारी मानेंद्र सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से लें। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखी जाए तथा शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर 3 लाभार्थियों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर धरना:पुरानी पेंशन, समान वेतन सहित कई मांगें उठाईं
    Next Article
    जिला जज विवेक ने जागरूकता वाहन को रवाना किया:राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए अमरोहा में पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment