Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में परशुराम जन्मोत्सव, कमलनयन दास महाराज हुए शामिल:बोले- राष्ट्र विरोधी विचार पनपते जा रहे हैं, नारी बंधन बिल का विरोध करने वाले देशद्रोही

    12 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति ने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अयोध्या छावनी क्षेत्र के महंत कमलनयन दास महाराज भी शामिल हुए। समिति के संस्थापक नारायण दत्त द्विवेदी के संयोजन में रविवार सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गया था। भगवान परशुराम की प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद हवन-पूजन और आरती की गई। बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महंत कमलनयन दास महाराज ने नारी बंधन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध करने वाले सभी देशद्रोही हैं। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों के अलावा सर्व समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, जिलाधिकारी की पत्नी वंदना द्विवेदी, पूर्व बसपा प्रत्याशी अरुण मिश्रा उर्फ बंटी, पूर्व शासन अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा और समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा प्रमुख थे। रितु दुबे, राम किशोर, प्रीति तिवारी और राजू गौतम सारस्वत भी मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने विप्र समाज से एकजुट होकर चलने की अपील की। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए समय के अनुसार 'फरसा' रखने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में पहुंचे अयोध्या छावनी क्षेत्र के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम जी महाराज समाज के देश के सुधारक रक्षक हैं। बड़ी प्रसन्नता पूर्वक आज उनके जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान श्री परशुराम जी महाराज ने हमेशा इस समाज का संरक्षण किया है। सब पर कृपा की है। नारी बंधन अधिनियम पारित न होने के सवाल पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तमाम राष्ट्र विरोधी लोग हैं, यहां पर हमारी अस्मिता है, राष्ट्र, धर्म है, कर्म है, पूजा है, पद्धति है। आज राष्ट्र विरोधी विचार पनपते जा रहे है। और आज समाज को जात-पांत में बांटते चले जा रहे हैं समाज की क्या दशा होगी। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ SSP की सराहनीय पहल:पुलिस लाइन में शुरू हुआ योगा और जिम, लाइब्रेरी से होगा ज्ञान का विस्तार
    Next Article
    वाराणसी के नई सड़क पर मूर्ति खंडित का मामला:पुलिस ने पुनः विधि-विधान से कराया स्थापित,स्थानीय लोगों के कारवाई की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment