Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में युवक की गला रेतकर हत्या:मोहम्मदाबाद में घर के बाहर सो रहा था, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    मोहम्मदाबाद के गैसिंगपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक अपने घर के बाहर सो रहा था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गांव निवासी रामनिवास के 32 वर्षीय पुत्र लखन कश्यप के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने रात के समय उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अरुण कुमार, डीएसपी अजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके साथ ही, पीटीसी टीम ने घटना के समय सक्रिय मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। मृतक की बहन आरती ने बताया कि लखन रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद सो गए थे और लगभग 10:47 बजे उन्होंने टीवी बंद किया था। लखन अविवाहित थे और खेती का काम करते थे। वह अपने 9 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता रामनिवास अस्वस्थ रहते हैं। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। घटना का खुलासा करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में झटका तार से युवक की मौत:खेतों की सुरक्षा के लिए लगे थे तार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    एटा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:चार माह पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment