Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहगढ़ में रॉन्ग साइड बाइक ने कार को मारी टक्कर:तीन नाबालिग बाइक पर बैठे थे, कार ड्राइवर ने पुलिस में की शिकायत

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में रॉन्ग साइड से आ रही एक बाइक ने कार को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन नाबालिग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। मैनपुरी निवासी सुधीर कुमार, जो वर्तमान में फर्रुखाबाद के सातनपुर में रहते हैं, अपनी टोयोटा एलांजा कार से फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। भोलेपुर पुल के नीचे पहुंचते ही सामने से गलत दिशा से आ रही एक टीवीएस राइडर बाइक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले दाहिने हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। सुधीर कुमार ने बताया कि नाबालिगों को बचाने के प्रयास में उन्होंने अपनी कार सड़क से नीचे उतार ली थी। इस घटना के बाद कार चालक सुधीर कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया नगर पालिका में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:विकास कार्यों को गति देने पर दिया जोर
    Next Article
    बलिया में श्रीमहालक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ:सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, आचार्य मोहित पाठक के नेतृत्व में शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment