Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर ब्लास्ट में पड़ोसियों के 4 मकीन जमींदोज:15 घरों की दीवारों पर दरारें, पीड़ित बोले- अंदर होते तो और लाशें बिछ जातीं

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे सुरेश कुमार गुप्ता के घर में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब 12 से 15 घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। वहीं, चार पड़ोसियों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जब दैनिक भास्कर की टीम ने धमाके से क्षतिग्रस्त घरों के पीड़ित परिवारों से बात की तो उनका दर्द भी छलक आया। पढ़िए पीड़ितों का दर्द… पहले तीन विजुअल सुरेश बोले- मेरा मकान पूरी तरह मिट्‌टी में मिल गया सुरेश के घर से 50 मीटर दूरी पर पीड़ित पड़ोसी प्रदीप सिंह का घर था। उन्होंने बताया कि उनके पास ढाई बीघा जमीन है। इसी जमीन पर खेती करके वह पत्नी, बेटे और बेटी का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में धमाका हुआ और उनका मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वह परिवार के साथ घर से बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, उनके भाई महेश सिंह ने बताया कि धमाके से उनके घर की दीवार में दरार पड़ गई है और छत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी तरह पड़ोसी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके परिवार में तीन लोग हैं। घर की दीवार में दरार पड़ने के बाद अब उन्हें मकान गिरने का डर सता रहा है। घर में होते तो जिंदा न बचते वहीं, दीपक द्विवेदी ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज धमाका हुआ। पड़ोसी के घर से ईंटें हवा में उछलकर उनके घर पर गिरने लगीं। तेज धमाके के कारण उनके घर की छत का कुछ हिस्सा भी नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ, लेकिन अभी तक फटे हुए गैस सिलेंडर का कोई टुकड़ा किसी ने नहीं देखा है। ---- धमाके की ये खबर भी पढ़ें गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 4 भाइयों सहित 5 की मौत:पड़ोस के भी 2 मकान ढहे, 15 घरों में दरारें, पड़ोसी बोले- ऐसा लगा बम ब्लास्ट हो गया यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलवां कस्बे में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता का दो मंजिला मकान दो सिलेंडरों में हुए धमाके के बाद भरभराकर ढह गया। इसमें उनके परिवार के 5 सदस्यों की मौत हुई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में धूप खिलने से मौसम साफ:बारिश के बाद बढ़ी रात की सर्दी, अगले सप्ताह तापमान में और भी गिरावट आएगी
    Next Article
    श्रीलंका के 40 बौद्ध अनुयायियों ने की फूल पूजा:श्रावस्ती के विपश्यना केंद्र में 100 बौद्ध भिक्षु संघ में हुए शामिल, शांति और एकाग्रता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment