Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:पुलिस ने चालक और डंपर को हिरासत में लिया

    11 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में एक अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चौडगरा बिंदकी रोड पर दोपहर करीब 1 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, चौडगरा कस्बा निवासी 35 वर्षीय श्याम किशोर कछवाह पुत्र लाला कछवाह चौडगरा स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। दोपहर में खाना खाकर वह साइकिल से वापस फैक्टरी जा रहे थे। चौडगरा चौराहे पर बिंन्दकी की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद श्याम किशोर कछवाह डंपर के अगले पहिए के सामने गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका और युवक को चौडगरा चौराहे से लगभग 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान युवक रुकने का इशारा करता रहा और पीछे से दर्जनों लोग चालक को रोकने के लिए दौड़ते रहे, लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका। डंपर के टायर में फंसे होने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कल्याणपुर और औंग थाना पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक श्याम किशोर के परिवार में 12 वर्षीय पुत्री रक्षा और 7 वर्षीय पुत्र धीरू हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। साईं गांव निवासी रुद्रपाल सिंह गौतम ने बताया कि अनियंत्रित ओवरलोड डंपरों के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चौडगरा चौकी प्रभारी संजय सिंह परिहार ने बताया कि डंपर को चालक सहित हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया रेलवे स्टेशन पर स्कूटी चोरी की कोशिश, VIDEO:लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस छुड़ाकर ले गई साथ
    Next Article
    यूपी गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने की बैठक:अमेठी में गो संरक्षण व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment