Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म:दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे आरोपी भाजपा कार्यकर्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित

    9 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती के साथ रेप और मारपीट की घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीसरे फरार आरोपी भाजपा नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मामला 24 अप्रैल खागा कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक, वह अपने मंगेतर के साथ अपने बुआ के यहां के जा रही थी। ज्यादा तेज धूप और गर्मी होने के चलते दोनों एक जगह रास्ते में रुक गए और कोल्ड-ड्रिंक पीने लगे। इतनी ही देर में दो युवक उनके पास आए और गाली-गलौज करते हुए पूछने लगे यहां क्या कर रहे हो। फिर एक युवक ने मंगेतर को पकड़ लिया और दूसरा युवक युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और प्राइवेट पर भी मारा। दोनों आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म के बाद तीसरे युवक को बुलाया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिर लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा- जब बुलाएंगे आ जाना। मंगेतर का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत करने गया तो वहां पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, खागा कोतवाली क्षेत्र के रहनी वाली एक लड़की 24 अप्रैल, शुक्रवार को अपने मंगेतर के साथ घूमने जा रही थी। रास्ते में गर्मी के कारण दोनों एक जगह पेड़ नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। जहां तीन लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट की। पीड़िता ने बताया- मैं अपनी बुआ के यहां जा रही थी। मैं करीब 10:30 बजे हम एक जंगल के पास पहुंचे। गर्मी ज्यादा होने की वजह से छांव में एक पुल के पास बैठकर हम लोग कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। इतनी ही देर में कुछ लोग जो जंगल की तरफ बैठे हुए थे, आए। पूछने लगे कि यहां क्या कर रहे हो। हमने कहा कि कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उसने दूसरे लड़कों को बुला लिया और हमें पकड़कर बंधक बना लिया। मंगतेर ने बताया कि आरोपियो ने उनके जबरदस्ती फोटो और वीडियो भी बनाए। फिर उन्होंने फोन करके तीसरे लड़के को भी बुला लिया और कहा कि “आ जा भाई, लाइन में लग जा।” वह तीसरा लड़का लगभग 4–5 मिनट में वहां आ गया। इसके बाद उन लोगों ने मेरी पत्नी को मुझसे अलग कर दिया। दो लड़कों ने मुझे पकड़ रखा था और तीसरा लड़का मेरी पत्नी के साथ गलत व्यवहार किया और मारपीट भी की। मेरे साथ भी मारपीट की गई और प्राइवेट जगहों पर चोट पहुंचाई। मेरी पत्नी के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद मुझसे जबरदस्ती 2500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया। इसके अलावा हम दोनों से जबरदस्ती बयान दिलवाया गया- “हमारे साथ कुछ नहीं हुआ है।” हमें मारपीट कर डराया गया और कहा गया कि अगर सच बताया तो और भी गलत करेंगे। तीन घंटे चलती रही बर्बरता मेरी पत्नी से जबरदस्ती उसका नंबर भी लिया। पहले वह नंबर देने से मना कर रही थी, लेकिन मारपीट कर उसे मजबूर किया गया। उन लोगों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। हमारे साथ जबरदस्ती अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए गए। लगभग 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक यह पूरी घटना 24 तारीख को हुई। इसके बाद हमने 25 तारीख को सुबह खागा कोतवाली गए। वहां अलग-अलग लोगों ने कई बार बयान लिया, लेकिन ठीक से सुनवाई नहीं हुई। हमें बार-बार अलग-अलग तरीके से बयान देने को कहा गया। 26 तारीख को फिर से हमें बुलाया गया। लगभग 11 बजे हम पहुंचे और 3 बजे तक इंतजार कराया गया। वहां भी बयान और वीडियो लिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद हमने एसपी ऑफिस में शिकायत की। एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 26 अप्रैल की शाम युवती और उसके मंगेतर की शिकायत सुनने के बाद खागा कोतवाली भेजा। यहां एएसपी ज्ञान प्रकाश राय की मौजूदगी में FIR दर्ज की गई। यूपीआई में ट्रांसफर रुपयों के जरिए पुलिस ने खागा कोतवाली के गढ़ी मोहल्ला के ललित और युवराज संह को पकड़ा। ललित के खाते में ही रुपये गए थे। युवती ने दोनों की पहचान की। युवती ने युवराज पर दुष्कर्म और ललित पर छेड़खानी का आरोप लगाया। तीसरे आरोपी खागा के भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह की फोटो से पीड़िता ने पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी ने आरोपी बबलू सिंह पर 25 हजार इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को दुष्कर्म, जबरन वसूली, आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। फरार बबलू सिंह की तलाश में एसओजी, इंटेलिजेंस विंग समेत पांच टीमों को लगाया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर एसपी ने खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। तीसरा आरोपी खुद को भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बताता है पेशे से बबलू सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह कई बड़े लोगों की प्रॉपर्टी का काम देखता है। वह खुद को भाजपा खागा मंडल युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताता है। हालांकि मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बबलू सिंह कमेटी का कोई पदाधिकारी नहीं है। उसकी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिपं अध्यक्ष की ओर से बबलू सिंह की गले मिलते फोटो पोस्ट है। जिसमें वह छोटे भाई बबलू सिंह खागा मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष को बधाई देते नजर आ रहे हैं। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 'हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे':महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- डरने वाली नहीं हूं महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली ने कहा, जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले उनसे हमबिस्तर होने की अनैतिक डिमांड की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा सीट पर सपा से पहली पसंद बने महबूब अली:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार राम सैनी, बसपा से इमरान सैफी; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत:संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तीसरा गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment