Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में महिला की हत्या, लाश पकड़कर रोती रही बेटी:पड़ोसी ने अश्लील वीडियो बनाया था, FIR लिखाने पर मार डाला

    4 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में युवक ने मंगलवार शाम एक शादीशुदा महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उस वक्त महिला की तीनों बेटियां उसके साथ थीं। वे चीख-चीखकर मां को बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रही थीं, लेकिन कोई नहीं आया। आरोपी, महिला के पेट में ही चाकू फंसाकर भाग गया। जब पुलिस पहुंची तो एक बेटी मां की लाश के बगल बैठी रो रही थी। वह मम्मी…मम्मी चिल्ला रही थी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, युवक ने महिला का चुपके से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से वह नाराज था। अब जानिए पूरा मामला… कोंडरवा गांव में जय सिंह यादव परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मिथलेश के अलावा तीन बेटियां हैं। मंगलवार शाम को मिथलेश खेत में काम कर रही थीं। तभी वहां पड़ोसी सोनू यादव (40) पहुंचा। उसने चाकू से मिथलेश पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी अभिनव मांगलिक, एएसपी महेंद्र पाल सिंह, सीओ प्रमोद कुमार शुक्ला सहित कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिथलेश की जेठानी निर्मला देवी ने बताया- उनकी देवरानी भागते हुए आई थीं। बताया, सोनू हमला करने आ रहा है। इसी बीच सोनू वहां पहुंच गया और पेट, गले और पीठ पर चाकू से कई वार कर दिए। रोकने की कोशिश के बावजूद आरोपी नहीं रुका। हत्या कर वहां से फरार हो गया। तीन बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़ मिथलेश की तीन बेटियां है। इनमें अंजली कक्षा 3, श्रेया कक्षा 2 और आकांक्षा केजी में पढ़ती हैं। उनके पिता जय सिंह मुंबई में काम करते थे। हाल ही में होली पर घर आए थे। बेटी अंजली के अनुसार, सोनू का उनके घर आना-जाना था। उसने उनकी मां का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था और जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी आईडी से वीडियो पोस्ट किया था। इसी रंजिश में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी महिला के जेवर भी ले गया था। बताया गया कि सोनू कोई स्थायी काम नहीं करता था और ट्रैक्टर से स्टंट कर रील बनाने का शौक रखता था। एसपी अभिनव मांगलिक ने बताया- आरोपी और महिला के घर पास-पास हैं। अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना पर नजर रखने पाक ने भारत में लगवाए CCTV, देखें बड़ा खुलासा
    Next Article
    आगरा यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ चुनाव की फाइल गायब:विरोध में नेता ने मुंडन कराकर भगवा धारण किया, बोले- नंगे पैर विश्वविद्यालय आकर आंदोलन को करेंगे तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment