Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में मजदूर का कैनी से गला कटा:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, ईंट भट्ठे पर हुआ हादसा

    21 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करते समय एक मजदूर का गला कैनी से कट गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। घायल मजदूर की पहचान हमीरपुर जिले के छानी थाना क्षेत्र के निवासी विष्णु (26 वर्ष) के रूप में हुई है। विष्णु अपनी पत्नी पूजा और एक साल की बेटी रोशनी के साथ ईंट पथाई का काम करता है। विष्णु का गला कटने के बाद वह खून से लथपथ हो गया। उसकी पत्नी पूजा ने जब यह देखा तो उसने शोर मचाया। पास में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायल विष्णु को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर की पत्नी पूजा ने बताया कि वह काम कर रही थी, तभी उनके पति विष्णु के गले के पास काम करने वाली कैनी (औजार) थी। जब उन्होंने हाथ हटाने की कोशिश की, तो कैनी से उनका गला कट गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआत में मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन अब उसकी हालत स्थिर और ठीक बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बारिश से सड़कों पर भरा पानी:कई गाड़ियां गड्ढे में फंसी, लोग बोले- कई बार शिकायत की, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
    Next Article
    कुशीनगर में स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष कैंप:130 में से 5 वाहन फेल, प्रबंधन को 15 दिन में सुधार के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment