Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में मुस्लिम समुदाय ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका:चाय वाले विवाद में एकतरफा सुनवाई पर जताई नाराजगी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। यह विरोध आर्यन चाय वाले प्रकरण में अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर एकतरफा सुनवाई करने को लेकर किया गया। घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा स्थित फेमस आयरन चाय वाले की दुकान के पास हुई। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने लखनऊ में आर्यन चाय वाले और उसके पिता से मुलाकात कर उनकी बात सुनी, लेकिन वीडियो में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि आर्यन के पिता की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ युवकों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया पुतला फूंकने वाले मुस्लिम समाज के युवकों नाजिमुद्दीन, अब्दुल रहमान और मोहम्मद शरीफ ने बताया कि आर्यन चाय वाले की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने केवल आर्यन और उसके पिता की बात सुनी, जबकि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की बात को नजरअंदाज किया गया। युवकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, वे समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करते रहेंगे। इसी नाराजगी के चलते चौकी चौराहा पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने से पहले, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक मैरिज हॉल में सभा आयोजित की। इस सभा में अखिलेश यादव द्वारा अल्पसंख्यक समाज की बात न सुनने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और वहीं पर पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में स्कूलों का बदला समय:हीटवेव के चलते लिया फैसला, नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल 12:30 बजे तक चलेंगे
    Next Article
    रामपुर में कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:मंदिर के रास्ते की उठाई समस्या, अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment